लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर व्यक्ति से मारपीट
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना तलवंडी चौधरियां में शुक्रवार की शाम मेले से लौट रहे एक व्यक्ति की भतीजी
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 08:16 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 08:16 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना तलवंडी चौधरियां में शुक्रवार की शाम मेले से लौट रहे एक व्यक्ति की भतीजी से छेड़छाड़ कर रहे युवकों को रोकने पर गुस्से में आए युवकों ने व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में दाखिल घायल की पहचान पवन कुमार निवासी तलवंडी चौधरियां के रूप में हुई है। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें