फोटो-अनिता सोम प्रकाश ने सुनी महिलाओं की समस्याएं
इस समाचार से संबंधित फोटो बाद में भेजी जाएगी। फगवाड़ा के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी : अनीत
इस समाचार से संबंधित फोटो बाद में भेजी जाएगी।
फगवाड़ा के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी : अनीता
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : मिशन 2017 की चुनावी तैयारियों में जुटे भाजपा विधायक सोम प्रकाश व उनकी पत्नी समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश शहरी व ग्रामीण स्तर पर लगातार लोगों से बैठकें कर रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश ने वार्ड नंबर 21 में महिलाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना व समाधान किया। वार्ड नंबर 21 के पार्षद अनुराग मानखंड व समाज सेविका सपना मानखंड की तरफ से आयोजित इस बैठक में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने राज्य भर में रिकार्डतोड़ विकास करवाया है, ऐसे में फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी शहरी व ग्रामीण स्तर पर बड़े स्तर पर विकास के काम करवाए गए है, उन्होंने कहा कि फगवाड़ा के विकास में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। फगवाड़ा को हर हालत में मार्डन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो शहर के हर वार्ड व गांवों में महिलाओं से बैठक कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सीवरेज, पेयजल, उच्च स्तर की सड़कें व स्ट्रीट लाइटों की सुविधा मिल चुकी है। अब जल्द ही मल्टी स्टोरी पार्किंग, आडिटोरियम व खेल स्टेडियम भी लोगों को समर्पित किया जाएगा।
वार्ड के विकास पर खर्च हुए तीन करोड़ : पार्षद
वार्ड नंबर 21 से पार्षद अनुराग मानखंड ने कहा कि विधायक सोम प्रकाश ने विकास कार्यो से फगवाड़ा की नुहार बदल दी है। उन्होंने कहा कि वह अपने वार्ड की विकास से जुड़ी किसी भी समस्या को लेकर जब भी विधायक के पास गए तो उन्होंने तत्काल उसका समाधान करवाया। मानखंड ने कहा कि अब तक उनके वार्ड में करीब साढे तीन करोड़ की लागत से विकास के काम हो चुके हैं।