गो मांस पर प्रतिबंध न लगाने पर अमित शाह के पुतले का कत्ल
जागरण संवाददाता, कपूरथला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से गो मांस पर देशव्यापी प्र
जागरण संवाददाता, कपूरथला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से गो मांस पर देशव्यापी प्रतिबंध से इन्कार किए जाने संबंधी दिए गए बयान पर शिवसेना (बाल ठाकरे) ने कड़ा विरोध जताया हैं। इस संबंध में शिव सेना (बाल ठाकरे) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से जिला अध्यक्ष ओंकार कालिया व शहरी अध्यक्ष काला पंडित के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा व विशेषकर अमित शाह के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसेना (बाल ठाकरे) पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कटारिया (काला) द्वारा रोष स्वरूप कसाई स्टाईल में अमित शाह के पुतले का सिर धड़ से अलग कर उसे कूड़े के ढेर पर फेंका गया।
इस मौके पर जगदीश कटारिया ने कहा कि अमित शाह ने ऐसा कर करोड़ों गो भक्तों की धार्मिक भावनाओं पर सीधा हमला किया हैं और गो हत्यारों का मनोबल बढ़ाया हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह की उक्त हरकत को देखकर ऐसा लगता हैं कि जैसे वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं, बल्कि बूचड़खानों के मुख्य संचालक हों। उन्होंने कहा कि गो हत्या व उसके मांस की बिक्री कसाइयों के दलाल ही सहन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण व गो हत्या के प्रति दोहरी नीति अपनाने वाली भाजपा को हिन्दुओं, हिन्दू धर्म, हिन्दुत्व, संस्कृति व गो रक्षक कभी नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने कहा कि अमित शाह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए रखने के परिणाम केंन्द्र की भाजपा सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अत्यंत घातक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर शिवसेना नेता दीपक मदान, राजेन्द्र वर्मा, दीपक छाबड़ा, कृपाल ¨सह झीता, लवलेश ढींगरा, योगेश सोनी, धर्मेन्द्र काका, सुनील सहगल, राजेन्द्र कोहली, चन्द्रमोहन, रितेश शेरू, बलवीर डीसी, इन्द्रपाल, मुनी लाल कन्नौजिया, राजेश कन्नौजिया, सतीश बाली, अमित कश्यप, रिंकू भंडारी, मोनू दीवान, जसवंत गोगा, मनु पुरी, टीटू पेंटर, पं. राजेश भार्गव, जितेन्द्र शर्मा, संजीव खन्ना, ¨मटू गुप्ता, दीपक विग, सुनील कुमार, जतिन, नरेन्द्र लब्बा, विक्की, सूरज, नरेश, बोबी, सन्नी शर्मा, साजन वर्मा, संदीप पंडित, संदीप कुमार, जितेन्द्र अरोड़ा, कुलवंत, प्रभजीत ¨सह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।