महाराजा गार्डन में सीवरेज जाम से लोग परेशान
जागरण संवाददाता, जालंधर : महाराजा गार्डन कालोनी, नंदनपुर मकसूदां में सीवरेज जाम से लोगों को
जागरण संवाददाता, जालंधर :
महाराजा गार्डन कालोनी, नंदनपुर मकसूदां में सीवरेज जाम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि बिना बरसात इलाके में अक्सर जगह-जगह पानी जमा रहता है, जिसकी वजह से कई बार लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
इस बारे में धीरज महेंद्रू, वाणी महेंद्रू, सु¨रदर कौर, आशा सेठी, सुनीता जोशी, ममता महेंद्रू व सुमित महेंद्रू ने बताया कि सीवरेज जाम के चलते गंदे पानी पर अक्सर मच्छर मंडराने लगते हैं। जिससे लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में निगम को कई बार शिकायत दी गई है, बावजूद इसके इसे गंभीरता के साथ नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने इलाके में सीवरेज निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।