मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, जालंधर : भारत विकास परिषद समर्पण द्वारा देवी सहाय सनातन धर्म हायर सेकेंडरी स्कूल बस्ती
संवाद सहयोगी, जालंधर : भारत विकास परिषद समर्पण द्वारा देवी सहाय सनातन धर्म हायर सेकेंडरी स्कूल बस्ती नौ में गुरू वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सुशील ¨रकू उपस्थित हुए।
स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद शाखा द्वारा स्कूल में अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष न¨रदर ग्रोवर द्वारा शाखा के विभिन्न कार्य के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रांतीय महासचिव सर्वेश शर्मा, हरविंदर सिंह चौधरी, शाखा संरक्षक जीडी कुंदरा, स्कूल प्रिंसिपल राज कुमार शर्मा, सुभाष सोनी, अनिल कुंदरा, जनक राज, सुमित कपूर, दीपक धीर, ललित कपूर, सुधीर कुंदरा, विशेष व अन्य सदस्य उपस्थित थे।