Move to Jagran APP

पंजाब के पूर्व मंत्री चौधरी जगजीत सिंह का निधन

पंजाब के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता चौधरी जगजीत सिंह मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्‍होंने सुबह 5.40 पर बजे अंतिम सांस ली। वह तीन बार पंजाब सरकार में मंत्री रहे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 10:53 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 06:30 PM (IST)
पंजाब के पूर्व मंत्री चौधरी जगजीत सिंह का निधन

जालंधर। पंजाब के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता चौधरी जगजीत सिंह मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने सुबह 5.40 पर बजे अंतिम सांस ली। वह तीन बार पंजाब सरकार में मंत्री रहे। 81 साल के चौधरी को चौधरी जीत कहकर पुकारा जाता था।

loksabha election banner

उनके पिता मास्टर गुरबंता सिंह भी मंत्री रहे थे। जालंधर से कांग्रेस के मौजूदा सांसद चौधरी संतोख सिंह उनके भाई हैं और युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रधान विक्रम चौधरी उनके भतीजे हैं।

चौधरी दोआबा में कांग्रेस की रीढ माने जाते थे। दोआबा में दलित कांग्रेस के मुख्य चेहरों में शामिल रहे चौधरी 2002 से 2007 में पंजाब की कांग्रेस सरकार के बहुचर्चित सिटी सेंटर घोटाले के आरोपी भी थे। उनके साथ इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आरोपी रहे हैं। चौधरी लगातार पांच बार करतारपुर सीट से विधानसभा चुवाव जीते। बीता चुनाव हार गए थे।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और राजस्व व लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने चौधरी जगजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री बादल ने चौ. जगजीत सिंह को समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज उठाने वाला नेता करार दिया।

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने चौ. जगजीत सिंह को सूझ-बूझ वाला नेता तथा प्रमुख समाजसेवी बताया।
राजस्व एवं लोकसंपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी चौ. जगजीत सिंह के देहांत पर दुख व्यक्त किया है।
चौधरी जगजीत सिंह के सम्मान में मंगलवार पंजाब के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्ड व निगमों के कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.