सांसद और विधायकों ने देखा श्री गुरु नानक जी के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड शो Jalandhar News
लाइट एंड साउंड शो के साथ यह डिजिटल म्यूजियम आम लोगों के लिए 17 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इच्छुक व्यक्ति सुबह 6 बजे लेकर शाम 6.30 बजे तक यहां विजिट कर सकते हैं।
जालंधर, जेएनएन। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में यहां के लायलपुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में गुरु नानक देव जी के जीवन और विचारों को समेटे डिजिटल म्यूजियम शुरू किया गया। इसका उद्घाटन सांसद संतोख सिंह चौधरी ने किया। उनके साथ विधायक राजिंदर बेरी सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। बाद में सभी ने लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया।
लाइट एंड साउंड शो के साथ यह डिजिटल म्यूजियम आम लोगों के लिए 17 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इच्छुक व्यक्ति सुबह 6 बजे लेकर शाम 6.30 बजे तक यहां विजिट कर सकते हैं। लाइट एंड साउंड शो कलरफुल विजुअल प्रेजेंटेशन, आधुनिक लेजर तकनीक के साथ दो दिन तक आम लोग देख सकेंगे। शो 15 और 17 अक्टूबर को शाम 7 बजे से 7.45 तक और शाम 8.30 बजे से देर रात 9.15 बजे तक चलेगा।
लायलपुर खालसा कॉलेज में डिजिटल म्यूजियम में आयोजित लाइट एंड शो कार्यक्रम देखते हुए सांसद संतोख सिंह चौधरी, विधायक राजिंदर बेरी, विधायक बावा हैनरी व अन्य।
कॉलेज ग्राउंड में आयोजित हो रहे लाइट एंड शो के मौके पर सांसद चौधरी के साथ डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे।
बता दें कि सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ समेत पंजाब के विभिन्न जिलों में 26 स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो करवाए जा रहे हैं। यहां डिजिटल म्युजियम के माध्यम से लोगों को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और दर्शन के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोगों को रूहानी रंग में रंगने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें