दो बाइकों की टक्कर में एलपीयू का विद्यार्थी घायल
जालंधर : परागपुर में वीरवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एलपीयू में बीटेक कर रहा वि
जालंधर : परागपुर में वीरवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एलपीयू में बीटेक कर रहा विद्यार्थी घायल हो गया। जानकारी देते हुए दीप नगर निवासी लक्ष्य पुत्र संजीव ने बताया कि वह एलपीयू से बाइक पर घर जा रहा था। इस दौरान सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले की सूचना थाना परागपुर की पुलिस को दी गई है।
अधिक नशा करने से युवक गंभीर
जालंधर : बस्ती पीरदाद में वीरवार रात एक युवक की अधिक नशा करने से तबीयत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। बस्ती पीरदाद निवासी दीपक पुत्र बलवंत सिंह ने अधिक नशा किया था। मामले की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई है। एएसआइ बूटा सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल पहुंचे। जांच में पता चला कि युवक के अधिक नशा करने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। दीपक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।