Move to Jagran APP

निगम चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा भी सक्रिय

भाजपा के जालंधर के जिला कार्यालय सर्कुलर रोड में जिला महिला मोर्चा की बैठक जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलजीत कौर गिल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Nov 2017 10:29 PM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 10:29 PM (IST)
निगम चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा भी सक्रिय
निगम चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा भी सक्रिय

जागरण संवाददाता, जालंधर : भाजपा के जालंधर के जिला कार्यालय सर्कुलर रोड में जिला महिला मोर्चा की बैठक जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलजीत कौर गिल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। इसमें जिला महिला पदाधिकारी, भाजपा महिला मोर्चा जालंधर के पदाधिकारी, प्रात की पदाधिकारी एवं मंडलों की महिला पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया।

loksabha election banner

बैठक में उपस्थित भाजपा महिला नेत्रियों ने आगामी नगर निगम चुनावों के बारे में चर्चा की और सभी ने इस विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलजीत कौर गिल ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में सभी महिला नेत्रिया पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगी और नगर निगम जालंधर में अपना मेयर बनाएंगी। इस अवसर पर कमलजीत कौर गिल के अलावा नीलम सलवान, प्रवीण शर्मा, सकीना परवीन, भोला शर्मा, अनु प्रभाकर, शशि चानना, शशि शर्मा, उर्मिल वैद, बलविंदर कौर, सुखबीर चट्ठा, सिम्मी मुल्तानी, मीनू, गोल्डी, विनोद, गुरजीत राय, स्नेह सूद, शरणजीत, रमा शर्मा, पूजा त्रिखा, अंजू डेविड, प्रवीण भारती, शशि शर्मा, कुलविंदर, शशि धवन, मनजीत कौर, सुदेश सैनी, सरबजीत कौर और कृष्णा भगत उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.