शहर में बढ़ा अपराध का ग्राफ : बाहरी
जागरण संवाददाता, जालंधर : शिवसेना राष्ट्रवादी के जिला प्रमुख मुनीश बाहरी ने कहा कि शहर में अपरा
जागरण संवाददाता, जालंधर : शिवसेना राष्ट्रवादी के जिला प्रमुख मुनीश बाहरी ने कहा कि शहर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि रविवार को कूल रोड पर हुए गैंगवार से शहर की कानून व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली, पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल से लेकर कई नामी नेता शहर में हैं, वहीं चुनावी माहौल के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इसके बाद भी अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला के कार्यकाल में घटनाएं तेजी से बढ़ी है। इसके लिए पार्टी द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर मुहिम चलाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।