Move to Jagran APP

शाह ने किया चुनाव प्रचार का शंखनाद, विकास के नाम पर मांगे वोट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जालंधर में पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगने को कहा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 20 Nov 2016 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2016 04:23 PM (IST)
शाह ने किया चुनाव प्रचार का शंखनाद, विकास के नाम पर मांगे वोट

जेएनएन, जालंधर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जालंधर में पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ये न देखें कि प्रत्याशी शिअद का है या भाजपा का वे नरेंद्र मोदी व प्रकाश सिंह बादल का हाथ मजबूत करने की सोचें और चुनाव प्रचार में जुट जाएं।

loksabha election banner

शाह इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैैं कि भाजपा ने ढाई साल में क्या किया। शाह ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले ढाई साल में भ्रष्टाचारमुक्त शासन दिया। आज कोई भी मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।

शाह ने कहा कि पिछली यूपीए सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला किया, जबकि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचारमुक्त शासन देकर देश के विकास का काम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब की एकता का प्रतीक है। देश में मोदी गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैैं, जबकि पंजाब में प्रकाश सिंह बादल इसका नेतृत्व कर रहे हैैं।

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार हर 15 दिन में जनता के कल्याण के लिए नई योजना की घोषणा कर रही है। उन्होंने कुछ योजनाओं के नाम भी गिनाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता से इन योजनाओं के नाम पर वोट मांगे।

नोटबंदी पर शाह ने कहा कि कां्रग्रेस, केजरीवाल, ममता, बसपा सब कालेधन की लड़ाई में मोदी के खिलाफ हैैं। लेकिन, मोदी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि देश की जनता मोदी व भाजपा के साथ है। सम्मेलन को उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। सम्मेलन स्थल पर साढ़े छह सौ जवान व अधिकारी तैनात किए गए थे। इनमें दो एडीसीपी, छह एसपी, 12 डीएसपी व 600 पुलिस मुलाजिम शामिल थे। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

पढ़ें : दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान को 1966 से दिए पानी का बिल भेजेगा पंजाब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.