स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
By Edited By: Published: Wed, 04 Jul 2012 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jul 2012 11:21 PM (IST)
जागरण सहयोगी, जालंधर
भारत विकास परिषद जालंधर गौरव ने बुधवार को वर्कशाप चौक में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के प्रधान एनके महेन्द्रू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महेन्द्रू ने स्वामी विवेकानंद की समाज सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने समाज को स्वामी जी के उपदेशों पर चलने की अपील की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजिंदर ऋषि, सचिव आरसी गोयल, यश महाजन, प्रांत सचिव रमेश विज, डा. जेके भाटिया, जीडी कुन्द्रा, राज सभ्रवाल, मनोहर लाल, शिव सोनिक, हर्ष वर्धन, राजीव वर्मा, गुलजारी लाल व संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें