चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, जालंधर परागपुर चौकी पुलिस ने 10 किलो चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 08:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर
परागपुर चौकी पुलिस ने 10 किलो चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोट कलां निवासी दलजीत सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोट लटां रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पैदल सिर पर बोरा रखे एक व्यक्ति को रोका गया। बोरे की तलाशी लेने पर उसमें से 10 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें