शांति मानवता का मुख्य धर्म : प्रवीण अबरोल
संवाद सहयोगी, जालंधर : यूथ पीस फाउंडेशन की तरफ से नारी निकेतन में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 08:44 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 08:44 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर : यूथ पीस फाउंडेशन की तरफ से नारी निकेतन में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेविका प्रवीण अबरोल उपस्थित हुई। उन्होंने यूथ समाज में शांति बनाए रखने के लिए किस तरह योगदान डाल सकते हैं पर कहा कि शांति मानवता का मुख्य धर्म व युवा देश की रीढ़ की हड्डी हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ साथ सोशल साइट्स का भी सही उपयोग करना चाहिए। अगर युवा ही आंतकवाद या अपराधिक गतिविधियों की तरफ बढ़ेगा तो उससे देश में अशांति ही फैलेगी। इसलिए बचपन से ही बच्चों में देश प्रेम की भावना को पैदा करना चाहिए। इस अवसर पर मनोज शर्मा, मनदीप कौर, हरप्रीत, नारी निकेतन से सरिता अरोड़ा, संतोष पुरी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें