बंद घर से लाखों का सामान चोरी
संवाद सहयोगी, जालंधर : भाई दित्त सिंह नगर में रहने वाले वीडियो एडिटर नवीन कुमार के बंद पड़े घर पर चोर
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 05:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर : भाई दित्त सिंह नगर में रहने वाले वीडियो एडिटर नवीन कुमार के बंद पड़े घर पर चोरों ने धावा बोला। चोर लाखों की कीमत का सामान ले गए। थाना डिवीजन नंबर नंबर 3 की पुलिस को शिकायत दी गई है। नवीन कुमार ने बताया कि वे रात को अपने परिवार सहित दोस्त के घर खाना खाने गया। देर रात वापस आया तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर से 30 हजार रुपये, दो सोने की चैन, दो मोबाइल और एक सिलेंडर चोरी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें