खालसा कॉलेज के एथलेटिक्स इवेंट में हुए कड़े मुकाबले
जालंधर : शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर स्पोर्ट्स ऑक्सीजन एनजीओ की ओर से खालसा क
जालंधर : शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर स्पोर्ट्स ऑक्सीजन एनजीओ की ओर से खालसा कॉलेज में एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें पद्मश्री बहादुर सिंह सग्गू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे और विधायक राजिंदर बेरी विशेष तौर पर शामिल हुए। अंडर-10, अंडर-11, अंडर-12, अंडर-13 और अंडर-14 कैटेगरी में विभिन्न मुकाबले करवाए गए। इनमें 30 मी., 50 मी. , 60 मी. और 80 मी. रेस, लांग जंप, जैवलिन थ्रो, मेडीसीन बॉल थ्रो और रिले रेस हुई। यूथ क्लब के इंचार्ज तरसेम सिंह और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान सरबजीत सिंह हैप्पी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के 300 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने युवाओं को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव से प्रेरणा लेकर देशभक्ति का जज्बा पैदा करने को कहा। इस मौके पर डॉ. सिमरनजीत सिंह बैंस, डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. संजीव शर्मा, जगदीश सिंह बग्गा, इंकम टैक्स कमिश्नर मदन लाल, सुरेश कुमार, आत्मप्रकाश सिंह, व¨रदर सिंह घुम्मण व जसवीर सिंह मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के नतीजे
अंडर 14 ब्वॉयज
वर्टेक्स थ्रो: हरदीप सिंह प्रथम, गुरतिंदर सिंह द्वितीय, जुगराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर 12 कैटेगरी: सहजबीर सिंह प्रथम, गुरनूर सिंह द्वितीय, दीप युवराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर 12 गर्ल्स में
50 मी. रेस में प्रीत कौर प्रथम, तुषिता द्वितीय और निमरत तीसरे स्थान पर रही।
अंडर 14 गर्ल्स
80 मी. रेस में अनिता प्रथम, जेसिका सैनी द्वितीय व सान्या तीसरे स्थान पर रही।