Move to Jagran APP

उद्योगपतियों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं

जागरण संवाददाता, जालंधर : इंडस्ट्री को पेश आने वाली समस्या सुनने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जु

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 10:43 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 10:43 PM (IST)
उद्योगपतियों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं

जागरण संवाददाता, जालंधर :

loksabha election banner

इंडस्ट्री को पेश आने वाली समस्या सुनने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शुक्रवार को जालंधर पहुंचे हुए थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला व भाजपा पंजाब के उप प्रधान राकेश राठौर के नेतृत्व शहर के उद्यमी मेघवाल से मिले।

इस मौके पर उद्यमी बलराम कपूर व राजन गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष मांग रखी कि इंडस्ट्री पर पड़ रहे आयकर विभाग की दबिश बंद होनी चाहिए। बिना वजह इंडस्ट्री को परेशान नहीं किया जा रहा है। जालंधर का वाल्व व कॉक्स उद्योग बंद होने के कगार पर है। चीन निर्मित उत्पाद इंडस्ट्री पर कब्जा करते जा रहे हैं। जिसकी वजह से इंडस्ट्री का कारोबार प्रभावित हो रखा है। उन्होंने कहा कि चीन निर्मित उत्पाद पर एंटी डपिंग ड्यूटी नहीं लगाई तो जालंधर के उद्योग बंद हो जाएंगे। जीएसटी पर आपराधिक धारा नहीं होनी चाहिए। जीएसटी न देने वाले वाले लोगों को आर्थिक तौर पर जुर्माना होना चाहिए। स्पो‌र्ट्स गुड्स के उत्पाद में पांच से छ: प्रतिशत टैक्स है। छोटे उत्पाद पर 14 प्रतिशत टैक्स देना इंडस्ट्री के लिए मुश्किल हो जाएगा। इस पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने इंडस्ट्री की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से पहले टैक्स स्लैब बनाई जाएगी। आयकर विभाग के कर्मचारियों की रेड बंद करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उद्योगपति प्रमोद चोपड़ा, शांत गुप्ता, राकेश गुप्ता, नरिंदर मैंगी, मुकुल सभ्रवाल, हरविंदर सिंह चितकारा व अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.