उद्योग जगत में लड़कियों के लिए आपार संभावनाएं :डॉ. पारुल
जागरण संवाददाता, जालंधर : गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन में टीन-ट्वीन विषय पर शुक्रवार को वर्क
जागरण संवाददाता, जालंधर : गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन में टीन-ट्वीन विषय पर शुक्रवार को वर्कशॉप करवाई गई। स्कूल के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी की अध्यक्षता में हुई वर्कशॉप में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर विचार रखे गए। इसमें रोप दी फर्निशिंग एकेडमी गुड़गांव से डॉ. पारुल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने कहा कि उद्योग जगत में लड़कियों के लिए आपार संभावनाएं हैं। इसके लिए निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने हैंडल स्ट्रीट, पीर प्रेशर, मूड स्वींग सहित विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। अजीत सिंह सेठी ने कहा कि सीबीएसीई के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने को लेकर इस तरह के आयोजन करवाए जाते हैं। इस मौके पर प्रिंसिपल मनप्रीत कौर भोगल, मुख्य प्रशासक अविनाश कौर व अन्य मौजूद थे।