जरूरतमंदों के लिए काम करती है गूंज
जागरण संवाददाता, जालंधर : गूंज संस्था की तरफ से एक होटल में वर्कशॉप करवाई गई। इसमें गूंज संस्था के द
By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 10:21 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 10:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : गूंज संस्था की तरफ से एक होटल में वर्कशॉप करवाई गई। इसमें गूंज संस्था के दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय से पहुंची दो महिला प्रतिनिधियों ने शहर के अलग-अलग स्कूलों व कॉलेजों के छात्रों को अपने कार्य के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में गूंज एक ऐसी संस्था है, जो गरीब व बेसहारा लोगों के लिए हटके काम कर रही है। लोगों के घरों से पुराने कपड़े और सामान को एकत्रित करके गूंज की ओर से गरीबों में बांटा जाता है। इसके इलावा पुराने कपड़ों को ही नए डिजाइन और आइडिया लगाकर कुछ न कुछ अलग तैयार करके लोगों में वितरित किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें