12 स्कूलों के 120 विद्यार्थियों को दीं छात्रवृत्तियां
जागरण संवाददाता, जालंधर : भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा व चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रविवार को भारत
जागरण संवाददाता, जालंधर : भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा व चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रविवार को भारत विकास भवन, मंडी रोड में छात्रवृत्ति वितरण व परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 12 स्कूलों के 120 विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां वितरित की गई। विपिन ढींगरा क्षेत्रीय जोनल सचिव संगठन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पीएनबी के उपमहाप्रबंधक अनिल शर्मा मुख्य अतिथि थे।
संस्था के प्रधान गोपाल लूंबा व संरक्षक गुलजारी लाल गुप्ता ने समारोह का संचालन किया। योग संस्थान से कमल अग्रवाल ने योग के लाभ बताए। संस्था की तरफ से बच्चों को स्टेशनरी व अन्य जरूरत का सामान दिया गया। राज कुमार चौधरी व राज सभ्रवाल ने संस्था द्वारा प्रदेश स्तर पर किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। संस्था के सचिव विवेक शर्मा ने परिषद के आगामी प्रोजेक्टों के बारे में विस्तार से बताया। सरकारी कन्या स्कूल भार्गव कैंप की छात्राओं ने गिद्दा डाला व विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। मौके पर संस्था के पूर्व संरक्षक अशोक सरीन, यश महाजन, परीक्षित वधवा, कमल सभ्रवाल, कैशियर सुनील कुमार दत्ता, बलदेव राज कत्याल, अरुण कांत, एमएम नैय्यर, वीके गर्ग, सर्वेश शर्मा, अजय गोस्वामी, एके शर्मा, कृष्ण जुनेजा, सुरिंदर वशिष्ठ व अन्य मौजूद थे।