डीएवी में 5 को जुटेंगे पूंर्व छात्र
जागरण संवाददाता, जालंधर: डीएवी कॉलेज में पांच दिसबंर को एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया जाएगा। इसमें 201
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 09:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर: डीएवी कॉलेज में पांच दिसबंर को एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया जाएगा। इसमें 2011 के पास आउट विद्यार्थी तक भाग लेंगे। अब तक छह सौ से ऊपर रजिस्ट्रेशन हो चुकी है। उक्त जानकारी डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डा. बीबी शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मीट में पूर्व छात्र पदमश्री हंस राज हंस, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के के.वोहरा, केके भगत, ईश्वर चंद्र शर्मा, मैडम मीरा चड्डा, विमल जैन, प्रवीण गुप्ता, दिलजान, सीपीएस केडी भंडारी, सीपीएस अविनाश चंदर, भाजपा नेता मनोरंजन कालिया सहित कई अन्य उच्च पदों पर तैनात पूर्व विद्यार्थी भाग लेंगे। समारोह के आयोजन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई गई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें