जय दुर्गे से गूंजा प्राचीन शिव मंदिर
जागरण संवाददाता, जालंधर : अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन वीर
जागरण संवाददाता, जालंधर : अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन वीरवार को प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में हुआ। श्री दुर्गा सेना संगठन के अध्यक्ष सिकंदर महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हवन यज्ञ के दौरान भक्तों ने आहुतियां दी। इस अवसर पर मुनीष शर्मा, विनोद सेठी, राकेश महाजन, लीना महाजन मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हुए। मौके पर सिकंदर महाराज ने संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मंदिर प्रांगण जय दुर्गे, हर-हर दुर्गे के जयघोष से गूंज उठा। पंडित चक्रप्रसाद ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न करवाया। संस्था के प्रदेश प्रधान विशाल शर्मा ने सभी अतिथियों को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया। मौके पर बलकार सिंह, विशाल कश्यप, राजू शामचौरासी, अमित गुप्ता, लक्ष्मी शर्मा, बलजीत कौर, व¨रदर शर्मा, अश्विनी यादव व अन्य मौजूद थे।