यूथ स्वर्णकार संघ ने करवाया सुखमणि साहिब का पाठ
जागरण संवाददाता, जालंधर: यूथ स्वर्णकार संघ द्वारा वीरवार को वार्षिक समारोह में सुखमणि साहिब का पाठ ल
जागरण संवाददाता, जालंधर: यूथ स्वर्णकार संघ द्वारा वीरवार को वार्षिक समारोह में सुखमणि साहिब का पाठ लाल बाजार में करवाया गया। संघ के प्रधान हरजीत सिंह व वरुण चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। रागी जत्थे भाई अवतार सिंह, गुरजिंदर सिंह, सतनाम सिंह मॉडल टाउन वालों ने शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। हरजीत सिंह व वरुण चोपड़ा ने यूथ को नशे का त्याग करके धर्म व अध्यात्म के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरु-पीरों की धरती है, जिसे नशे जैसी बुराई कलंकित कर रही है। इस अवसर पर ललित चढ्डा, केवल कृष्ण लूथरा, अशोक निश्चल, सोनू प्रधान, पवन मल्होत्रा, कमल सेखड़ी, कुलदीप, किशन लाल, बलविंदर सिंह, विनोद कपूर व भूपिंदर सिंह आदि मौजूद थे।