हवन हमारी संस्कृति की आधारशिला : डॉ. बीबी शर्मा
संवाद सहयोगी, जालंधर डीएवी कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल का नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ
By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 10:13 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 10:13 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर
डीएवी कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल का नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। वैदिक मंत्रों के साथ प्रिंसिपल डॉ. बीबी शर्मा, कालेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने आहुतियां डाली। प्रिंसिपल डॉ. शर्मा ने हवन यज्ञ की महत्ता बताई और कहा कि हवन हमारी संस्कृति की आधारशिला है। यज्ञ के बिना भारतीय संस्कृति में कोई भी शुभ व नया कार्य करने की परंपरा नहीं है। यज्ञ समाज को श्रेष्ठता प्रदान करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें