मां बगलामुखी साप्ताहिक हवन यज्ञ करवाया
संवाद सहयोगी, जालंधर : अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आय
संवाद सहयोगी, जालंधर : अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन वीरवार को श्री प्राचीन शिव मंदिर, दामोरिया पुल में हुआ। श्री दुर्गा सेना संगठन के अध्यक्ष सिकंदर महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हवन यज्ञ के दौरान भक्तों ने पावन आहुतियां दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से इंसान को मानसिक शांति मिलती है। इसके लिए हर वर्ग को आगे आना चाहिए। वहीं, संस्था के प्रदेश प्रधान विशाल शर्मा ने कहा कि हवन यज्ञ से तन और मन दोनों शुद्ध होते हैं। इसके उपरांत उन्होंने मां बगलामुखी का गुणगान किया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया। मौके पर जिला प्रधान वैभव शर्मा, ईश कुमार जैन, विन्नी वोहरा, अमित गुप्ता, राजू शाम चौरासी, राकेश महाजन, राजन खन्ना, रजिंदर कुमार, अश्विनी यादव, अमित शर्मा, बलजीत कौर, लक्ष्मी शर्मा अन्य सदस्य मौजूद थे।