हॉकी विंग बंद, मायूस लौटे खिलाड़ी
जागरण संवाददाता, जालंधर नेहरू गार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला हॉकी विंग बंद होने के बाद तम
जागरण संवाददाता, जालंधर
नेहरू गार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला हॉकी विंग बंद होने के बाद तमाम खिलाड़ियों ने डायरेक्टर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सुखबीर ग्रेवाल से मुलाकात की। डायरेक्टर ने उन्हें बताया कि स्कूल में हॉकी की जरूरी सुविधाएं न होने और प्रदर्शन न होने पर विंग बंद किया गया है। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि यदि किसी को संदेह है कि उसे गलत तरीके से बाहर किया गया है तो विशेषज्ञों की टीम उनका दोबारा ट्रायल ले सकती है।
जगजीत कौर, रमनजोत कौर, रोबिनप्रीत कौर और सुखमनप्रीत कौर नेहरू गार्डन में आठवीं की छात्रा हैं। बीते साल इनका चयन हॉकी के लिए किया गया था। हॉकी विंग बंद होने की सूचना पाकर वे शुक्रवार को नेहरू गार्डन स्कूल पहुंची थीं। उनमें से एक के अभिभावक रणजीत सिंह ने कहा कि सरकार को यह विंग बंद नहीं करना चाहिए था। इससे खिलाड़ियों के भविष्य पर अंधेरा छा गया है। उन्होंने मांग की है कि यदि यहां विंग बंद किया गया है तो लड़कियों को दूसरी जगह रखकर उन्हें हॉकी की ट्रेनिंग दी जाए। वहीं हॉकी विंग बंद होने से मायूस कुछ खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल और वॉलीबाल के ट्रायल भी दिए।
नेहरू गार्डन के लिए चयन ट्रायल संपन्न
नेहरू गार्डन सरकारी स्कूल में लड़कियों के रेजिडेंसियल स्कीम के लिए चार खेलों के चयन ट्रायल 24 अप्रैल को संपन्न हुए । सुबह आठ बजे से नेहरू गार्डन के मैदान पर
हुए चारों खेलों के ट्रायल में 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला खेल अधिकारी राकेश कौशल ने बताया कि इनकी सूची मुख्यालय भेजी जाएगी जहां से अंतिम निर्णय के बाद चयन सूची जारी की जाएगी।