Move to Jagran APP

हॉकी विंग को लेकर गरमाई राजनीति

अविनाश चतुर्वेदी, जालंधर शहर के नेहरू गार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से महिला हॉकी विंग बंद होने के

By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 10:53 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 10:53 PM (IST)
हॉकी विंग को लेकर गरमाई राजनीति

अविनाश चतुर्वेदी, जालंधर

loksabha election banner

शहर के नेहरू गार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से महिला हॉकी विंग बंद होने के बाद राजनीति तेज हो गई है। डायरेक्टर ट्रेनिंग ने नेहरू गार्डन स्कूल की लड़कियों के प्रदर्शन को खारिज कर दिया है। खराब संसाधन और प्रदर्शन पर लोग पंजाब हॉकी परगट सिंह और खेल विभाग के सीपीएस पवन कुमार टीनू को जिम्मेदार बता रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री से मिले स्पेशल पॉवर से लैश डायरेक्टर स्पो‌र्ट्स ट्रेनिंग सुखबीर ग्रेवाल ने खराब प्रदर्शन और नाकाफी संसाधन के आधार पर एक झटके में नेहरू गार्डन की महिला हॉकी विंग को बंद कर दिया। साथ ही यह बात सामने आई कि नेहरू गार्डन में सालों से बिना संसाधन के ही महिला हॉकी का रेजिडेंशियल विंग चलाया जा रहा था। स्कूल में जो मैदान है, वह बेहद छोटा है। उस पर हॉकी क्या कोई भी खेल ठीक से नहीं खेला जा सकता है। जागरण से बातचीत में डायरेक्टर स्पो‌र्ट्स ट्रेनिंग सुखबीर ग्रेवाल ने कहा कि बिना एस्टोट्रफ पर अभ्यास किए खिलाड़ी का प्रदर्शन प्रतियोगिता लायक हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि बीते आठ सालों में इस सेंटर से कोई खास परिणाम नहीं आए। यह सवाल खड़ा हो रहा है कि खेल विभाग के सीपीएस पवन कुमार टीनू और हॉकी पंजाब के सेक्रेटरी परगट सिंह की नाक के नीचे सालों से यह सेंटर यूं ही कैसे चल रहा था। वहीं दूसरा सवाल यह है कि यदि हॉकी खेलने के लिए संसाधन नहीं हैं तो उसे बनाया क्यों नहीं जा सकता है। इसके साथ ही यदि खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब है तो उसे सुधारने के लिए काम किया जा सकता है या फिर नये खिलाड़ी लेकर सेंटर चलाया जा सकता है। सेंटर बंद कर दिये जाने की बात खिलाडि़यों के गले नहीं उतर रही है।

डायरेक्टर से कौन करे बात

जालंधर में हॉकी विंग बंद होना सीपीएस पवन कुमार टीनू और पंजाब हॉकी सचिव और विधायक परगट सिंह दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। लेकिन दोनों डायरेक्टर ट्रेनिंग से सीधी बात करने की हालत में नहीं हैं। इसके पीछे बड़ी वजह है कि सुखबीर ग्रेवाल को उप मुख्यमंत्री ने पंजाब के खेलों को सुधारने का विशेष जिम्मा दिया है और नेहरू गार्डन का विंग खराब प्रदर्शन पर बंद किया गया है। इसके अलावा ग्रेवाल परगट सिंह के भी कोच रहे हैं। ऐसे में दोनों नेताओं को या तो उप मुख्यमंत्री को मनाना होगा या फिर जालंधर से खराब प्रदर्शन के आधार पर विंग बंद होने के बाद अपनी साख गंवानी होगी।

फिर करेंगे डायरेक्टर से बात : परगट सिंह

पंजाब हॉकी के सचिव और विधायक परगट सिंह ने कहा कि उनको बताया गया था कि स्कूल की प्रिंसिपल ने हॉकी विंग को बंद करने के लिए लिखित अनुरोध किया था। यदि कोई और मसला है तो इसको लेकर वह शनिवार को दोबारा डायरेक्टर से बात करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.