हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत
संवाद सहयोगी, जालंधर : नकोदर रोड पर स्थित गांव कंग साबू के नजदीक शुक्रवार रात आठ बजे बाइक पर जालंधर
By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 11:58 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर : नकोदर रोड पर स्थित गांव कंग साबू के नजदीक शुक्रवार रात आठ बजे बाइक पर जालंधर पुलिस लाइन में ड्यूटी पर आ रहे हवलदार की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एबुलेंस 108 से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत हवलदार की पहचान निर्मल सिंह निम्मा निवासी सुंदर नगर नकोदर के रूप में हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें