काबुल के सूखे मेवे बने पहली पसंद
संवाद सहयोगी, जालंधर : पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स में वीरवार से पांच दिवसीय इडो-पाक अंतरराष्ट्रीय एक्सपो
संवाद सहयोगी, जालंधर : पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स में वीरवार से पांच दिवसीय इडो-पाक अंतरराष्ट्रीय एक्सपो 2015 (आइपेक्स) के दूसरे दिन राजस्थानी फर्नीचर व रेड कारपेट पर लोगों की भीड़ दिखी। देशभगत यादगार हाल में लगे एक्सपो में रात में लोग खरीदारी करने में जुटे रहे। काबुल के सूखे मेवे लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। पाकिस्तानी मसाले के स्टाल में महिलाओं की अधिक भीड़ थी। पाकिस्तान स्टाल के साथ-साथ देश के स्टाल पर लोग खरीदारी करने में जुटे हुए थे। महिलाएं पाकिस्तानी सूट, लहंगे व ज्वेलरी की खरीदारी कर रही थीं। घरेलू सामान, टैक्सटाइल, मार्बल का सामान भी लोग देख रहे थे।
कृत्रिम फूल, क्रॉकरी, लैदर बैग, रजाइया, हेल्थकेयर उत्पाद के स्टाल पर भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई।
पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इडस्ट्री के क्षेत्रीय डायरेक्टर दलीप शर्मा ने बताया कि एक्सपो में शहरवासियों की काफी भीड़ जुट रही है। हर स्टाल पर लोगों की भीड़ है।