कॉलेज में घुसा सांभर, तीन घंटे में पकड़ा
जागरण संवाददाता, जालंधर : मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे एक सांभर घुस आ
जागरण संवाददाता, जालंधर :
मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे एक सांभर घुस आया। सांभर को काबू करने के लिए जंगलात विभाग की टीम को तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे किसी ने सांभर को मेहरचंद कॉलेज परिसर में दौड़ते-भागते देखा गया। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत वन विभाग को दी। इस पर वन विभाग के अधिकारी गुरचरण सिंह के नेतृत्व में फिल्लौर से वन विभाग की टीम जालंधर पहुंची। इस टीम में जसवंत सिंह, गुरचरण सिंह ढिल्लों, महेन्द्र सिंह, बिक्रम सिंह शामिल थे। उन्होंने करीब तीन घंटे तक सांभर को पकड़ने की कोशिश की और आखिरकार वह जाल में फंस गया। वन विभाग की टीम इस प्रयास में रही कि सांभर को चोट न पहुंचे। इसके बावजूद उसे हल्की सी चोटें आईं और वह काफी घबराया हुआ था। टीम के प्रभारी गुरचरण सिंह का कहना है कि इसे पहले फिल्लौर लेकर जाएंगे। वहां इसकी मरहम पट्टी करके इसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।