Move to Jagran APP

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, नकोदर : एमसी चौक में भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर देहाती महिला मोर्चा प्रधान यमुना

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 02:04 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 02:04 AM (IST)
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, नकोदर :

loksabha election banner

एमसी चौक में भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर देहाती महिला मोर्चा प्रधान यमुना टी की अगुवाई में शनिवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा का पुतला फूंका गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने अपने बयान में नारी जाति के प्रति अपशब्द कहर नारी जाति का अपमान किया है। महिला मोर्चा जालंधर देहाती ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बाजवा को पार्टी के अहम पद से उतारने की मांग की है। इस मौके पर जिला महासचिव भाजपा दविंदर भटारा, मंडल प्रधान राकेश तिवाड़ी, रूपा संगर, रवि किरण, कुलविंदर कौर, हरजिंदर कौर, कविता सराय, रंजीत कौर, ज्योति, बलदेव बब्बू, अमित विज, नरेश खान, रामकुमार व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.