महिला संगठन शुरू करेंगे युवा सशक्तिकरण अभियान
संवाद सहयोगी, जालंधर : युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के लिए भारतीय नारी रक्षा मंच, शक्ति सेना, महि
संवाद सहयोगी, जालंधर :
युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के लिए भारतीय नारी रक्षा मंच, शक्ति सेना, महिला उत्थान मंडिल, युवा सेवा संघ, हिंदू यूनाइटेड फ्रंट की ओर से संयुक्त रूप से युवा सशक्तिकरण अभियान शुरू करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए रंजना शर्मा ने बताया कि इस अभियान के जरिए समाज में बढ़ रही अश्लीलता का विरोध किया जाएगा और भारतीय संस्कृति को महत्व दिया जाएगा। इस संबंध में 23 नवंबर को संत श्री आसाराम बापू आश्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर युवा शक्ति विचार सभा का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर कोमल मल्होत्रा, मनीषा, विकास, जोशी, प्रतिमा, नंदिनी, सचिन, ईशान, सुरिंदर, प्रदीप, अमित, सुनील व अन्य संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।