कॉपी:- पंजाब पुलिस ने जीते राष्ट्रीय पुलिस खेल
जागरण संवाददाता, जालंधर पंजाब सशस्त्र पुलिस जालंधर परिसर में 63वें अखिल भारतीय पुलिस खेल (वॉलीबाल
जागरण संवाददाता, जालंधर
पंजाब सशस्त्र पुलिस जालंधर परिसर में 63वें अखिल भारतीय पुलिस खेल (वॉलीबाल समूह) वीरवार को संपन्न हो गए। पंजाब पुलिस ने वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी चारों खेलों के फाइनल मुकाबले जीत लिए। विजेताओं को प्रदेश के शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पुरस्कृत किया। आयोजकों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
बास्केटबॉल और हैंडबॉल मुकाबलों में सीमा सुरक्षा बल दूसरे स्थान पर रहा तो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर गुरकिरपाल सिंह को बास्केटबॉल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कबड्डी में दूसरे स्थान पर हरियाणा रहा तो सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को तीसरे स्थान के लिए संयुक्त रूप से चुना गया। वॉलीबॉल में केरल पुलिस दूसरे स्थान रही तो भारत तिब्बत सीमा पुलिस को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। पंजाब पुलिस के मुख्य आरक्षक गुरिंदर सिंह को वॉलीबॉल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
एमएस भुल्लर को गॉड ऑफ स्पोर्ट्स
सबसे अधिक तालियां पंजाब पुलिस के पूर्व महानिदेशक एमएस भुल्लर के सम्मान के वक्त बजीं। पंजाब सशस्त्र पुलिस, पीएपी जालंधर में खेलों का ढांचा खड़ा करने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते भुल्लर को मुख्य अतिथि डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने गॉड ऑफ स्पोर्ट्स का सम्मान दिया।