मुंह बोले भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास
जालंधर : अजीत नगर में मुंहबोले भाई ने 12 साल की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की ने किसी तरह से
जालंधर : अजीत नगर में मुंहबोले भाई ने 12 साल की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने मेडिकल करवा जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रीना (काल्पनिक नाम) की मां ने बताया कि उन्होंने किराये पर घर लिया था। किसी कारणवश मकान बदलने जा रहे थे तो उनका मुंह बोला बेटा बोला कि वह कमरा दिला देगा। 16 अक्टूबर को उनकी बेटी को मुंह बोला बेटा कमरा दिखाने के बहाने ले गया और वहां पर दुष्कर्म का प्रयास किया। रीना किसी तरह से वहां से भाग निकली और घर आकर सारी बात बताई। उनका आरोप था कि 17 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन 21 अक्टूबर को लड़की का मेडिकल करवाया गया। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।