बुराइयां मिटाने के लिए आर्य समाज अग्रसर
संवाद सहयोगी, जालंधर आर्य समाज मंदिर गढ़ा में 67वां ऋषि निर्वाण उत्सव रविवार को हुआ। इसमें स्वामी
संवाद सहयोगी, जालंधर
आर्य समाज मंदिर गढ़ा में 67वां ऋषि निर्वाण उत्सव रविवार को हुआ। इसमें स्वामी ब्रह्मवेश महाराज, गंगा डेरा छिटा वाला पटियाला, स्वामी महानंद महाराज व स्वामी निर्भय नंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित हुए। वहीं मुख्य वक्ता रोशन लाल आर्या लुधियाना वालों ने आर्य समाज के कार्यो के बारे में बताया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 1948 से शुरू हुआ ऋषि निर्वाण उत्सव समाज की तरफ से व्यापक स्तर पर मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रूणहत्या व नशाखोरी पर काबू पाने के लिए आर्या समाज की तरफ से कार्य किए जा रहे हैं। समारोह का आगाज हवन के साथ हुआ। फिर सुरिंदर सिंह गुलशन व आचार्य देवराज मुंबई वालों ने संकीर्तन किया। उन्होंने प्रवचन किए कि मानवता की सेवा ही उत्तम कार्य है। इस दौरान कमेटी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। झंडे की रस्म के बाद लंगर का आयोजन भई किया गया। इस मौके पर संस्था के कार्यकारी प्रधान कॉमरेड सतपाल, महामंत्री पंडित अमरनाथ आर्य, कैशियर सुखदयाल माली, सलाहकार डॉ. शिवदयाल माली, आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान एडवोकेट अश्वनी शर्मा व महामंत्री ओम प्रकाश आर्या आदि मौजूद थे।