बहन को मिलने को दो भाई हादसे में घायल
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 02:07 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 02:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर
सुल्तानपुर में अपनी बहन को मिलने गए दो भाई सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया। पहचान हरपाल सिंह व तरसेम लाल निवासी जमशेर खास के रूप में हुई है।
घायल हरपाल व तरसेम ने बताया कि वो दोनों बाइक पर सुल्तानपुर अपनी बीमार बहन नछत्तर कौर से मिलने गए थे। गांव डल्लेवाला गेट के पास तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। उन्हें पहले सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया, के बाद सिविल अस्पताल जालंधर दाखिल करवाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें