दोनों जाली एसआइ पुलिस रिमांड पर
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 02:07 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 02:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर
थाना बारादरी की पुलिस द्वारा इटली जाने के लिए जाली दस्तावेजों के जरिए खुद को एसआई बता इमीग्रेशन दफ्तर में वीजा अप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। यह जानकारी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने दी। शनिवार को पुलिस ने कुलविंदर सिंह निवासी शास्त्री कालोनी मुकेरियां तथा सतवंत सिंह निवासी बड़ियाल जिला होशियारपुर को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि दोनों ने इटली जाने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें