दूसरी के चक्कर में पहली पत्नी पर चाकू से हमला
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 02:07 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 02:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर
शहीद बाबू लाभ सिंह नगरवासी महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के चक्कर में चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में दाखिल सपना पत्नी ओम प्रकाश निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर ने आरोप लगाया कि रविवार को उसके पति ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला का आरोप था कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ चक्कर है। इस कारण उनका विवाद उसके पति के साथ रहता था। रविवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। उस वक्त उसका पति जो नशे में था। उसके पति ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे घायल होने पर सिविल अस्पताल लाया गया। इस मामले की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें