शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने के मामले में तीन पर पर्चा
संवाद सहयोगी, जालंधर छावनी
सदर पुलिस ने गांव जंडियाला की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उस के साथ आठ दिन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश मे आया है। सदर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि जंडियाला में गुज्जर परिवार की एक किशोरी को उनके समुदाय का एक युवक बंसू शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने डेरे पर ले गया था। अपने दो साथियों सहित उसके साथ मिलकर बंसू ने आठ दिन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी बहाने से भागी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बंसू ने उसे शादी का झूठा अश्वासन दिया था। सुनियोजित ढंग से अपने दो अन्य साथियों सहित उसे भागकर ले गया। पुलिस ने महिला अधिकारी हर्षदीप से जांच करवाकर बंसू, मिर्जा व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित लड़की को मेडिकल करवाकर वीरवार को अदालत में पेश किया था। अदालत ने शुक्रवार भी बुलाया है। उधर बाद में जंडियाला चौकी प्रभारी कंवल जीत ने दबिश देकर मिर्जा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी बंसू व एक अन्य फरार हैं।