नेपाली समुदाय ने मनाया हरितालिका तीज पर्व
संवाद सहयोगी, जालंधर
पवित्र पर्व हरितालिका तीज वीरवार को शहर में पूरी श्रद्धा से मनाया गया। पर्व का आयोजन का अखिल भारत नेपाली एकता मंच व प्रवासी नेपाली संघ भारत ने देशभगत यादगार हॉल में किया। अध्यक्षता सावित्रा ज्ञवाली ने की। आयोजक बिरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, दानी सिंह, गजेंद्र धानुक, सुरेश राणा, पुरुषोत्तम, गंगाधर थे। वीरवार को प्रवासी नेपाली संघ के हरितालिका तीज पर्व राम हाल इस्लाम गंज व अखिल भारत नेपाली एकता मंच की ओर से इंडस्ट्री एरिया, दादा कालोनी में मनाया गया। देशभगत यादगार हाल में आयोजित उत्सव में नेपाल के प्रसिद्ध नेपाली लोकगायिका राधिका हमाल व संथु थापा की आवाज सुनने के लिए नेपाली समुदाय के लोग व शहर के लोग उमड़ गए। नेपाली समुदाय के लोगों ने खूब मस्ती की। राधिका हमाल ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता गंगाधर द्वारा शुरू महिला अत्याचार, नशा, गुस्सा के खिलाफ छेड़ी मुहिम की सराहना की। देश में ऐसी मुहिम जरुरी है। देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए महिला की सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष मीना पर्तेल, ऋतु पर्तेल, केन्द्रीय अध्यक्ष टिवी पाठक, सदस्य सुरिंदर जिसी, गोविंद जीसी, राज्य समिति के प्रेम गिरी, नंदराम, राम कुमार, जालंधर अध्यक्ष सुंदर श्रेष्ठ, कवि राज, दान बहादुर, सचिव लीला गौतम, नवराज थापा बमबहादुर केसरी, प्रवासी नेपाली संघ भारत से झमलाल गौतम, याम श्रेष्ठ, भीम सारू, कोमल राई, दीपक छंतेल, रमेश पंडित, संजू सारू, रामजी प्रसाद व अन्य उपस्थित थे।