स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस मनाया
By Edited By: Published: Mon, 13 Jan 2014 09:58 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2014 09:59 PM (IST)
संवाद सूत्र, गोराया
नेहरू युवा केन्द्र जालंधर के सहयोग से डॉ. बीआर अंबेडकर यूथ क्लब लांगड़ीयां की तरफ से युगप्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। इस मौके पर अमरजीत सिंह, गुरजीत सिंह बैंस ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने जीवन में अपने गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहस जी शिक्षाओं पर चल कर हर क्षेत्र में प्रसिद्ध हुए। उनकी भारती संस्कृति तथा दर्शन शास्त्र को खास देन है,उन्हे युवाओं का गुरु भी कहा जाता है। इस मौके अमरिद्र सिंह मान, दिलबाग सिंह, अर्जुन अवार्डी रजिंद्र रहेलू, प्रकाश सिंह कनाडा, बलराज सिंह कनाडा, कामरेड राजिंद्र सिंह और प्रदीप कुमार भी मौजूद थे। इस मौके को मिठाई भी बांटी गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें