छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद पर लिखे निबंध
By Edited By: Published: Tue, 12 Nov 2013 01:51 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2013 01:53 AM (IST)
शिक्षा संवाददाता, जालंधर : प्रेमचंद मारकंडा एसडी कालेज के स्वामी विवेकानंद स्टडी सेंटर की ओर से स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से संबंधित निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद पर निबंध लिख अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में करीब 70 छात्राओं ने भाग लिया। प्रिंसिपल डा. किरण अरोड़ा ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के महान स्लोगन उठो जागो और तब तक रुको नहीं जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो, के संबंध में प्रेरणात्मक शब्द कहे। स्टाफ सचिव प्रो. उजला जोशी, प्रो. गीता काहोल, स्टडी सेंटर के कोर्डिनेटर पोलीटिकल साइंस विभागाध्यक्ष, एसोसिएट प्रो. तृप्ता हांडा व सहायक डा. नीना मितल द्वारा इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें