हत्या के मामले में चार बरी
By Edited By: Published: Mon, 11 Nov 2013 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2013 07:51 PM (IST)
संवाददाता, जालंधर : जिला एवं सत्र न्यायधीश जेएस कलार की अदालत ने हत्या के मामले में नामजद चार आरोपियों को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। थाना लोहियां में गुरदेव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 23 जनवरी 2013 को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें गांव खस्सो के रहने वाले संदीप सिंह, विपन कुमार, परगट सिंह और सुखदेव सिंह को नामजद किया गया। गुरदेव सिंह के मुताबिक आरोपियों ने उसके पिता कपूर सिंह की जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी है। सोमवार को अदालत ने सुबूतों के अभाव में आरोपियों को बरी कर दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें