कमल बने शहरी प्रधान
हमारे सहयोगी, मुकेरियां
परशुराम सेना की बैठक मुकेरियां में हुई। इसमें परशुराम सेना के पंजाब (देहाती) प्रधान नरिंदर शर्मा पप्पी व पंजाब महासचिव कुलदीप राज काला विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस मौके पर उन्होंने मुकेरियां के परशुराम सेना के शहरी प्रधान कमल किशोर रघु को नियुक्त किया। इस मौके नरिंदर शर्मा पप्पी व कुलदीप काला ने कहा कि भगवान परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। पूरे पंजाब में परशुराम सेना की कमेटियों का गठन किया जा रहा है। रघु ने अपनी जिम्मेदारी पूरी मेहनत व लगन से निभाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अनिल शर्मा, मंगत राम शर्मा, नरिंदर शर्मा, अनिल शर्मा, मंगत शर्मा, विपन शर्मा, शिव नंदन शर्मा, नवनियुक्त प्रधान कमल किशोर रघु, संजीव चीना, अश्विनी कलसी, मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, गौरव शर्मा व अन्य उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर