मानव एकता दिवस संत समागम करवाया
जेएनएन, होशियारपुर: सतगुरु माता स¨वदर हरदेव जी महाराज जी की कृपा से संत निरंकारी सत्संग
जेएनएन, होशियारपुर: सतगुरु माता स¨वदर हरदेव जी महाराज जी की कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन अस्लामाबाद होशियारपुर में मुखी माता सुभदरा देवी जी के नेतृत्व में मानव एकता दिवस संत समागम करवाया गया। जोनल इंचार्ज अजमेर ¨सह संधू ने कहा कि जब जब भी इस धरती पर पीर पैंगबर आए, उनकी समय पर किसी ने भी कदर नहीं की। बाद में उनको याद किया जाता है। हमेशा संतों-महापुरुषों ने मानव एकता, प्यार का संदेश ही दिया। मानव एकता दिवस मनाने का असली तरीका समाज में मानवता कायम करने के लिए सतगुरु के हुक्मों को मानते हुए जीवन गुजारना होता है। उन्होंने कहा कि संत महात्मा हमेशा ही दुनिया में शांति की स्थापना का संदेश ही देते रहे है। उन्होंने कहा कि गुरसिख गुरु की आंख से देखे, गुरु दे कान से सुनता है, गुरसिख नाम सरोवर में से हीरे मोती चुनता है। गुरुसिख हमेशा ही जो सतगुरु कह रहा है करता है, जो सतगुरु जो सुनने को कह रहा है वहीं सुनता है, जो कह रहा हा करना है वहीं करता है। इंसान के जीवन में ऐसी अवस्था सतगुरु के चरणों में जाकर इस निरंकार प्रभु की प्राप्त करने के बाद आती है। आज का इंसान माया के पीछे दौड़ रहा है, जो कि इंसान के दुखी होने का सबसे बड़ा कारण है। सतगुरु माता स¨वदर हरदेव जी महाराज मानव एकता बनाने का संदेश जन जन तक पहुंचा रहे है। अंत में मुखी माता सुभदरा देवी जी ने आए हुए संत महापुरुषों का धन्यवाद किया। कैप्टन तरलोक ¨सह बटाला, रा¨जदर ¨सह आदि उपस्थित थे। निरंकारी जगत में 24 अप्रैल बाबा गुरबचन ¨सह जी व सैकड़ों अन्य भक्तों की याद में मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मानव एकता दिवस के संबंध में दिल्ली में भी संत समागम व रक्दान शिविर लगाया गया, जिसका उदघाटन सतगुरु माता स¨वदर हरदेव जी महाराज ने किया व जिसमें 1524 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।