70वा वार्षिक निरंकारी अंतरराष्ट्रीय संत समागम 18 से
संवाद सहयोगी, हरियाना 70वें वार्षिक निरंकारी अंतरराष्ट्रीय संत समागम में सतगुरु माता स¨वदर ह
संवाद सहयोगी, हरियाना
70वें वार्षिक निरंकारी अंतरराष्ट्रीय संत समागम में सतगुरु माता स¨वदर हरदेव जी आशीर्वाद देंगे। सतगुरु माता स¨वदर हरदेव जी महाराज के नेतृत्व में 70वां अंतरराष्ट्रीय संत समागम 18, 19 व 20 नवंबर को बुराड़ी रोड नई दिल्ली में होगा। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में संत-महापुरुष एकत्रित होंगे। इस समागम में पंजाब से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाएंगे, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। सतगुरु माता स¨वदर हरदेव जी महाराज के नेतृत्व में होने वाला संत निरंकारी संत समागम रुहानियत के 70 वर्ष को समर्पित है। यह बात संत निरंकारी सत्संग भवन हरियाना में मुखी महात्मा डॉ. रतन ¨सह के नेतृत्व में संत समागम के दौरान जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर ¨सह संधू ने कही।
उन्होंने कहा कि सतगुरु की शरण में जाने के बाद जब इस निराकार की जानकारी हो जाती है, तो इंसान के सारे भ्रम की समाप्ति हो जाती है। सारी ¨चताओं का नाश हो जाता है और इंसान के जीवन का जो उद्देश्य है, वह पूरा हो जाता है। इंसान के जीवन में अज्ञानता रूपी अंधेरा दूर हो जाता है तथा ज्ञान रूपी प्रकाश पैदा हो जाता है, जो इंसान को गुरु की शिक्षा से जोड़ता है तथा फिर इंसान गुरसिख कहलाता है। सतगुरु के आदेश को गुरसिख बिना किसी रोकटोक के मानता हुआ जीवन व्यतीत करता है।
अंत में मुखी महात्मा डॉ. रतन ¨सह ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महात्मा लख¨वदर सुमन मुखी ब्रांच बुल्लोवाल आदि उपस्थित थे।