रामकृष्ण परमहंस का जन्मोत्सव मनाया
जेएनएन, होशियारपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से संचालित गायत्री साधना कें
जेएनएन, होशियारपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से संचालित गायत्री साधना केंद्र मिलाप नगर व शिव मंदिर में स्वामी विवेकानंद जी के गुरुदेव रामकृष्ण परमहंस जी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पं कमलेश तिवारी जी थे। पंडित ने कहा कि विवेकानंद जी के गुरु रामकृष्ण आध्यात्मिक पुरुष ही नही थे। अपितु देश के स्वाधीनता एवम गौरव के प्रेरणा स्त्रोत भी थे। राष्ट्रीय चेतना के प्रचार प्रसार के पुरोधा भी थे, गायत्री केंद्र व युवा मंडल के संयोजक योगाचार्य डॉ. तुलसी राम साहू ने कहा कि राष्ट्रीय सछ्वावना एवम एकता की ²ष्टि से संपूर्ण भारत के महापुरुषों की गरिमा से परिचित कराना हमारे आयोजनों का मुख्य लक्ष्य है। यज्ञ और योग के द्वारा व्यक्ति एवम समाज को स्वस्थ और विवेकशील बनाया जा सकता है। राम कृष्ण जी मां काली के उपासक विशेष उपस्थिति रही। श्री राम शिक्षा संस्कार शाला के छात्रों प्रिया, ¨बदु, प्रियंका, दीपक, मोहित, शिव, सचिन प्रगति, प्रियंका, प्रीति, गुरप्रीत, सूरज व अन्य शामिल थे।