युवक ने माफी मांग छुड़ाई जान
होशियारपुर। आदमवाल के रहने वाले युवक मनोज कुमार ने कुछ दिन पहले लिव इन रिलेशन में रहे लड़की पर चाकू
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 01:02 AM (IST)
होशियारपुर। आदमवाल के रहने वाले युवक मनोज कुमार ने कुछ दिन पहले लिव इन रिलेशन में रहे लड़की पर चाकू से हमला करके घायल करने का आरोप लगाया था। यह मामला थाना सदर पहुंचा था। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों का राजीनामा करवा दिया। मनोज कुमार ने भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में उक्त लड़की से कोई वास्ता नहीं रखेगा। उसने माफी मांगते हुए उसे व परिवार को रास्ते में या घर जाकर किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगा। अगर वह दोबारा ऐसी हरकत करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें