दिन भर मंदिर से बाहर नहीं निकली राधे मा
संवाद सहयोगी, मुकेरिया : मुम्बई नगरी से मिनी काशी होशियारपुर के कस्बा मुकेरिया में अपने पैतृक गाव पह
संवाद सहयोगी, मुकेरिया : मुम्बई नगरी से मिनी काशी होशियारपुर के कस्बा मुकेरिया में अपने पैतृक गाव पहुंची राधे मा मंगलवार को सारा दिन मंदिर के अंदर ही रहीं। खानपुर के मा भगवती मंदिर में रहीं। न तो वह बाहर निकलीं और न ही किसी भी भक्त को उनसे मिलना दिया गया। मुम्बई से उनके साथ आए खास भक्त ही उनके इर्दगिर्द रहे। छोटी मा और टल्ली बाबा राधे मा की सेवा में लगे। हालाकि मंगलवार को राधे मा के मुकेरिया में होने की खबर सुनने के बाद उनसे मिलने के लिए मंदिर में आए तो जरुर, लेकिन उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी गई। उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि राधे मा रात आठ बजे दशर्न देंगी। इससे पहले कोई भी भक्त उनसे नहीं मिल सकता है। सेवादारों के मुताबिक इस बार राधे मुकेरिया में जन्माष्टमी मनाने के लिए पहुंची हैं। खानपुर के भगवती मंदिर में उनके भक्त जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटे हैं