बावा लाल दयाल आश्रम दातारपुर में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर
संवाद सहयोगी, दातारपुर : बावा लाल दयाल आश्रम दातारपुर में 25 अगस्त को लीलावतार भगवान श्री कृष्ण जी क
By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 01:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, दातारपुर : बावा लाल दयाल आश्रम दातारपुर में 25 अगस्त को लीलावतार भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। अशोक गुलाटी ने बताया कि महंत रमेश दास जी की अध्यक्षता में इस दिन श्री कृष्ण जन्म से सम्बन्धित झांकियां सजाई जाएंगी तथा सत्संग प्रवचन होंगे। रात 9 बजे से 12 बजे तक कृष्ण लीला का मंचन होगा। ठीक 12 बजे कृष्ण जन्म होगा, बाद में फलाहार तथा प्रसाद वितरण होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें